Sunday, 31 January 2016

झूठ बोलते थे तब मशहूर थे हम



पहले दुनियादारी से दूर थे हम
झूठ बोलते थे तब मशहूर थे हम
|
सच क्या कहा बदनाम हो गए
अब ज़माने में कसूरवार है हम
|
पहले अजनबीयों से भी मिलती थी ख़ुशी
अब आश्ना भी देने लगे है गम
|
कैद रहते थे पहले खुद में ही कहीं
झूठ को छोड़ा आज़ाद हो गए हम
|
अब अच्छे दोस्त कम सच्चे दुश्मन जियादा हैं
पहले झूठे दोस्त थे ज्यादा सच्चे दोस्त थे कम
|
पहले मैं खुद को ढूँढा करता था
अब पता चला “प्रवेश” हम हैं हम
|

Friday, 29 January 2016

ये देश और है वो देश और था



गांधी जी ने सपना देखा वो देश और था
ये देश और है वो देश और था
|
सरहद पर लड़ता रहा पूत ज़िन्दगी भर
सलामती की ख़बर आई तो संदेश और था
|
नेता ने ही लूट लिया सारे शहर को
पकड़ा गया जब उसका भेष और था
|
इतिहास पढ़ा कल यकीं करना मुश्किल हो गया
सोने की चिड़िया वाला भारत और था ये देश और था
|
"प्रवेश कुमार"
 

Wednesday, 27 January 2016

दिल मेरा ख़ाक का ढेर हो गया



रोना छोड़ दिया अब मयखाने में जाता हूँ,
मैकदे में जाकर अपने सारे गम भूलाता हूँ
,
जब तेरी यादों के मौसम आते हैं
मैं जमके फिर जाम पे जाम लगता हूँ
,
भीड़ में भी कोई अपना नज़र नहीं आता,
अब दीवारों को मैं अपने किस्से सुनाता हूँ
,
रौशनी में तेरी तस्वीर से बाते होती हैं
अंधेरों में तेरे नाम की आवाज़े लगाता हूँ
,
दिल मेरा ख़ाक का ढेर हो गया ‘प्रवेश’
अब अपनी राख को हवाओं में उडाता हूँ
|